भादरा: 12.69 ग्राम चिट्टा के साथ चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
भादरा पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान होटल के पास कार्रवाई कर 12.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राधेश्याम, संजय, मनीष कुमार और अनहार उर्फ अनु के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच फेफाना पुलिस कर रही है।