एत्मादपुर: नेकपुर बंबा रोड के पास से 4 जुआरियों को जुआ खेलने के आरोप में दबोचा गया
Etmadpur, Agra | Dec 28, 2025 थाना खंदौली पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नेकपुर बंबा रोड के पास एक खाली मकान के पीछे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से 52 ताश के पत्ते तथा माल फड़ और जामा तलाशी से कुल 4300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगी है।