आगरा के बरहन क्षेत्र के बेनई खुर्द गांव में शनिवार शाम एक घर में रखे उपलों के ढेर से अचानक विशाल अजगर निकल आया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। उपले निकाल रहे अजेश राणा ने अजगर देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए 30 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को बोरे में बंद कर वन विभाग को सूचना दी।