एत्मादपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी को नगला मेहराम मार्ग के पास से पकड़ा गया
Etmadpur, Agra | Dec 28, 2025 आगरा के थाना खंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को पकड़ा है, बीते 23 दिसंबर को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग के पिता ने थाना खंदौली पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को नगला मेहराम जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया है।