एत्मादपुर: यमुना में डूबे 16 वर्षीय किशोर की तलाश तेज, थाना एत्माद्दौला पुलिस ने SDRF टीम की की मांग
Etmadpur, Agra | Dec 27, 2025 आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर नितिन की तलाश जारी है। रामबाग यमुना पुल के पास नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया था। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के लिए SDRF टीम उपलब्ध कराने की मांग की है।