एत्मादपुर: नगला गोल के पास स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस कर्मियों ने पाया काबू
Etmadpur, Agra | Dec 28, 2025 कमिश्नरेट आगरा की यूपी-112 पुलिस ने सूचना मिलते ही थाना एत्मादपुर क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई की। घने कोहरे के बावजूद पीआरवी टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड को सुरक्षित मार्ग से घटनास्थल तक पहुँचाया गया, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।