एत्मादपुर: कल खंदौली में ब्राह्मण समाज की बैठक होगी, अत्याचार व कार्रवाई न होने पर मंथन, सर्व समाज से एकजुट होने की अपील
खंदौली में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे दोपहर 12 बजे ब्राह्मण समाज की बैठक होगी। बैठक में समाज पर हो रहे अत्याचार और घटनाओं के बाद आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर चर्चा की जाएगी। सर्व ब्राह्मण समाज विश्व संगठन के मनोज शर्मा ने सर्व समाज से एकजुट होकर बैठक में पहुंचने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने की अपील की है।