धरहरा: मानगढ़-सिंघिया पथ पर डेढ़ फीट पानी, तीन पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावितसड़क या नदी,पहचानना मुश्किल;
धरहरा प्रखंड के टाल क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार गिरावट के बावजूद बाढ़ के पानी का दबाव कम नहीं हो रहा है। मानगढ़-सिंघिया मुख्य पथ पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी बहने से बाहाचौकी, शिवकुंड और हेमजापुर पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। तेज धार के बीच ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।