कोटा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में एक महिला अपने कब्जे में गांजा रखकर बिक्री कर रही है पुलिस टीम गठित कर ग्राम गनियारी में रेड किया जहां आरोपिया श्रीमती काजल वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा के कब्जे से 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा बिक्री रकम को जप्तकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा