घाटमपुर: 5 वर्षीय मासूम से कुकर्म के आरोप में फरार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
साढ़ पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम से कुकर्म के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त पृथ्वीपाल उर्फ चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया पुलिस ने उसे भीतरगांव तिराहे पर एक दुकान के पास से दबोचा।आरोपी पर एक पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म का आरोप था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।