*बड़वानी में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
बड़वानी 19 अगस्त 2026/सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि के उद्देश्य को साकार करने के क्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन बड़वानी के सह-आयोजन में 19 अगस्त को शासकीय आईटीआई बड़वानी में श्ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़वानी जिले के 175 से अधिक पंजीकृत विश्वकर्मा हितग्राहियों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय कुम्हार, मूर्तिकार और टोकरी बनाने वाले कारीगरों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विशेषज्ञों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उद्यमिता, कौशल विकास और लोन प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। राज्य स्तरीय पीएमयू से श्री मुनीष गवाहदे ने कारीगरों को अपने पारंपरिक व्यापार को बढ़ाने के लिए एआई के उपयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट करने के गुर सिखाए।
डिजिटल एवं वित्तीय समावेशन के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क बचत खाते खोले गए। इसके साथ ही डाक विभाग एवं पेटीएम की ओर से डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कारीगरों को तुरंत क्यूआर कोड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद सभी हितग्राहियों से योजना से संबंधित फीडबैक लिया गया और उनकी शंकाओं का समाधान कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में डैडम् इंदौर से सहायक निदेशक श्री गौरव गोयल एवं श्री विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बड़वानी के महाप्रबंधक श्री एस. एल. सोलंकी, बैंक ऑफ इंडिया के लीड बैंक अधिकारी श्री वरुण चावला, भारतीय डाक विभाग से इंस्पेक्टर श्री संतोष राठौड़, शासकीय आईटीआई बड़वानी के प्राचार्य श्री केतन मालवीय व कैलाश पटेल, छैक्ब् से श्री राजू कलेश, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से श्री दीपेश एवं पेटीएम से श्री मनीष अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल समन्वय सहायक निदेशक श्री गौरव गोयल द्वारा किया गया एवं मंच संचालन श्री विकास द्वारा संपन्न हुआ।
#JansamparkMP
#Badwani