बड़वानी जिला पुलिस ने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और नागरिक सेवाओं के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में बड़वानी एसपी ऑफिस सहित थाना कोतवाली, सिलावद, सेंधवा शहर, सेंधवा ग्रामीण और राजपुर को ISO प्रमाणन मिला है। डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद की मौजूदगी में ये प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। थानों की हवालात में प्रेरक चित्रांकन के सुधारात्मक नवाचार को भी काफी सराहा गया। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #ISOCertified #BarwaniUpdate
Barwani, Barwani | Aug 19, 2026