उधवा: प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर जलसहिया असनारा बीबी के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्र एवं लेखन के माध्यम से स्वच्छता को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किया।