ऊंचाहार: गंगेहरा गुलालगंज गाँव में मजदूरी का रुपया मांगने पर दबंगों ने राजमिस्त्री को पीटा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंगेहरा गुलालगंज गाँव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि वो राजमिस्त्री है।गाँव के एक व्यक्ति के यहां हमने मकान निर्माण में मजदूरी की थी।शुक्रवार को जब वो मजदूरी का पैसा मांगने गया था, आरोप है कि इसी बात को लेकर तीन लोगों ने एकजुट होकर उसे मारपीट करने घायल कर दिया।घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।पुलिस को तहरीर दी गई है।