ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांजा तस्करी के मामले में तीन लोगों को दबोचा, ₹55 लाख का गांजा बरामद
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस व बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात,मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सरायं गाँव में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित एक ढाबे के पास से छापेमारी कर 1 कुंटल आठ किलो गांजा बरामद किया है।जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपये बतायी जा रही है।मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।