नवाबगंज: बाराबंकी में वकीलों ने किया प्रदर्शन, टोल टैक्स माफी और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
बाराबंकी में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में शनिवार करीब 12 बजे अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वकीलों ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और टोल टैक्स माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना दिया।उनकी प्रमुख मांगों में बाराबंकी को अयोध्या मंडल से हटाकर लखनऊ मंडल में शामिल करना है।