#गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत की गुत्थी उलझती जा रही। असल में इन बच्चियों के पिता चेतन के बारे में रोज नई बात सामने आ रही। चेतन ने सुजाता और हीना से तो शादी की ही थी, बाद में टीना नाम की महिला से भी शादी कर ली। सुजाता और हीना बहन थी। 6-7 साल पहले इनके घर पर तीसरी बहन आंचल पहुंची थी। चेतन के ससुर दिलीप का कहना है, उस वक्त उसकी बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी।