नवाबगंज: पनवारी कुटी गांव में घर निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
देवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पनवारी कुटी गांव में घर निर्माण कार्य के दौरान हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरिश्चंद्र रावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्र अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान छत पर स्लैब डालने की तैयारी कर रहा था।