आबू रोड: आबूरोड के केसरगंज बैंक कॉलोनी में सूने मकान में दीवार कूदकर घुसे चोर, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ
आबूरोड के केसरगंज स्थित बैंक कॉलोनी में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।कॉलोनी निवासी शबनम खान का परिवार किसी काम से उदयपुर गया हुआ था। इसी दौरान देर रात करीब 2:30 बजे चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।