मंडला: गोंड़ी पब्लिक ट्रस्ट भवन में 'राष्ट्र के नाम दो मिनट' कार्यक्रम, राष्ट्रगान से गूंजा परिसर, एनके साहू रहे मुख्य अतिथि
Mandla, Mandla | Jun 1, 2026 हम फाउंडेशन भारत की जिला शाखा मंडला के तत्वावधान में प्रतिमाह आयोजित होने वाला राष्ट्रगान कार्यक्रम "दो मिनट राष्ट्र के नाम" सोमवार को 9 बजे माहिष्मति घाट स्थित गोंड़ी पब्लिक ट्रस्ट भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला होमगार्ड कमांडेंट एनके साहू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर तिलक वंदन से किया गया।