#सफलता_की_कहानी
---
जननी सुरक्षा एवं प्रसूति सहायता योजना बनी रजनी के परिवार का सहारा , प्रसव के बाद मिली 16 हजार रुपये की सहायता राशि से नवजात बेटी के पालन-पोषण में मिली मदद
---
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही हैं। खंडवा विकासखंड के ग्राम बड़गांव गुर्जर निवासी श्रीमती रजनी चौहान के लिए जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना कठिन समय में मददगार साबित हुई। इन योजनाओं के तहत उन्हें कुल 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
रजनी चौहान ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गांव के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उनकी नियमित जांचें निःशुल्क की गईं। प्रसव का समय आने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय खंडवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आवश्यक उपचार और देखभाल की गई। रजनी ने बताया कि जांच, दवाइयों एवं प्रसव सहित स्वास्थ्य सेवाएं उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं और उन्होंने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।
अस्पताल से छुट्टी के बाद रजनी और उनकी नवजात बेटी को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित घर तक पहुंचाया गया। इसके बाद योजना के तहत उनके बैंक खाते में 16 हजार रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई।
रजनी चौहान ने बताया कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी और नवजात बेटी के लिए पौष्टिक आहार तथा आवश्यक दवाइयां खरीदने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से उन्हें प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी मिली, जिससे परिवार को काफी राहत मिली।
रजनी चौहान ने जननी सुरक्षा एवं प्रसूति सहायता योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की यह सहायता उनके परिवार के लिए मुश्किल समय में महत्वपूर्ण आर्थिक संबल बनी है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#sucessstory
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026