सिंगोट में 5 करोड़ 73 लाख 81 हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
---
सिंगोट में 5 करोड़ 73 लाख 81 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण रविवार को पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पंधाना जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा काले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती छाया मोरे ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। अब ग्रामीणों को सामान्य उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े ने कहा कि क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोट का संचालन महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, कार्यपालन यंत्री श्री शशिकांत त्रिपाठी, बीएमओ डॉ. अनिल तंतवार सिंगोट सरपंच श्री जगदीश पटेल,सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सिंगोट में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लागत लगभग 5 करोड़ 73 लाख 81 हजार रुपये है। केंद्र में क्षेत्रवासियों की आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
24 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026