सफलता की कहानी
---
"मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना" की मदद से विजय राजपूत ने शुरू किया स्वयं का व्यवसाय और बने आत्मनिर्भर
---
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से जिले के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता एवं मार्गदर्शन मिल रहा है। योजना का लाभ लेकर छनेरा (हरसूद) निवासी श्री विजय राजपूत ने स्वयं का व्यवसाय शुरू किया और आज आत्मनिर्भर बनकर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं।
श्री विजय राजपूत बताते हैं कि व्यवसाय शुरू करने से पहले वे प्राइवेट काम करते थे, जहां उन्हें प्रतिमाह लगभग 7 से 8 हजार रुपए का मेहनताना मिलता था। सीमित आमदनी के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल होता था। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया और जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क किया।
जिला उद्योग कार्यालय के मार्गदर्शन में उन्होंने योजना क�
9 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026