श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में दिवंगत ANM रेखा कुमारी को दी गई श्रद्धांजलि,दलसिंहसराय में हुई थी मौत
#समस्तीपुर।#सरायरंजन स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में लखीसराय की दिवंगत एएनएम (ANM) रेखा कुमारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रेखा कुमारी की मौत #दलसिंहसराय के पगड़ा में सड़क दुर्घटना में हो गई थी.
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने रेखा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा उनका असमय निधन स्वास्थ्य विभाग और उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दौरान माहौल काफी भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत रेखा कुमारी को श्रद्धांजलि दी।
#sarairanjan #shreeramjanki ##hospital #samastipur