बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंत्री एवं samastipur DM ने लिया जायजा 🚨
#समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए परिवहन मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, बिहार दामोदर राउत एवं जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जा रही है।इसी क्रम में मंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा पत्थर घाट मोहनपुर , रसलपुर (मोहनपुर) एवं जमुनापुर सहित मोहनपुर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर, आवागमन, राहत व्यवस्था एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान मोहिउद्दीननगर के माननीय विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय मंत्री जी एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी राहत पहुंचाने, सतत निगरानी रखने तथा बेहतर समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए।
🍲 81 सामुदायिक रसोई — प्रभावित परिवारों को नियमित भोजन
🏥 18 मेडिकल कैंप — स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध
🚤 201 नावें — सुरक्षित आवागमन एवं बचाव कार्य
👨👩👧👦 2.33 लाख से अधिक प्रभावित लोगों तक राहत सुविधाएं
🐄 पशुओं के लिए चारा, शेड एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध
#Samastipur #FloodRelief #FloodRescue #BiharFlood #DistrictAdministration