रामगढ़ पचवारा: विवाहिता को 5 लाख नकद व 1 फोरव्हीलर लाने की मांग कर ससुराल से किया बेदखल,विवाहिता ने राहुवास थाने में मुकदमा कराया दर्ज
पीपली पालवास निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने व दहेज की मांग करने का मामला दर्ज करवाया है।सुनीता बैरवा ने बताया कि उसका विवाह योगेश पुत्र मन्नालाल बैरवा बगड़ी के साथ 21 मई 2023 को हुआ था।शादी में संपूर्ण खर्च 15 लाख रुपए के करीब हुए थे। रिपोर्ट में विवाहिता से दहेज में एक फोर व्हीलर व ₹500000 लाने की मांग की है।