रामगढ़ पचवारा: स्थानांतरण पर बैन हटाने की तैयारियों की सुगबुगाहट से भागदौड़ हुई शुरू, डुंगरपुर में लालसोट विधायक के निवास पर हुई चर्चा
विधायक रामबिलास मीणा के निवास पर सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से रोक हटाई जाने की सुगबुगाहट से पदस्थ कर्मचारियों एवं उनके परिजन विधायक के यहां फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं,व स्थानांतरण कराने की गुहार लगा रहे है। रविवार को सरकारी कार्यालयों की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोग विधायक के पास पहुंचे। लोगों को विधायक की डिजायर से तबादले होने की उम्मीद है।