रामगढ़ पचवारा: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत नयावास में दोसा लोकसभा के सांसद जसकोर मीणा ने किया वृक्षारोपण
नयावास में दौसा लोकसभा सांसद जसकोर मीणा ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत चरागाह विकास कार्य वानिकी एवं उद्यानिकी वृक्षारोपण विकास कार्य के तहत पीपल, बरगद के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर सांसद जसकोर मीणा ने कहा, कि इन वृक्षों की सिंचाई ड्रिप सिस्टम के द्वारा की जाएगी। जिसके चलते आवश्यकता अनुसार ही पानी खर्च किया जाएगा।