रामगढ़ पचवारा: 7 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को रामगढ़ पचवारा पुलिस ने किया गिरफ़्तार
रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस को 7 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़े सफलता प्राप्त हुई है। थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि विशेष पुलिस टीम गठित कर 7 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जुरु उर्फ फौजी उर्फ जोहरू पुत्र करीन बक्श उर्फ करीम शाह जाती मुसलमान निवासी मरोड़ा थाना नगीना जिला नूंह मेवात हरियाणा को गिरफतार किया गया है।