रामगढ़ पचवारा: सोनड गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
बुधवार को तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गये। दुर्घटना में दोनों घायलों की हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर जयपुर के लिए रेफर कर दिया । मृतक के बेटे ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करवाया है।