चित्रकूट। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद चित्रकूट की मंदाकिनी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर वर्ष 2003 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पार करते हुए खतरे के निशान से करीब 8.70 मीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे प्रसिद्ध रामघाट, मंदिर, होटल और सैकड़ों दुकानें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। इस संकट की घड़ी में फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। वायुसेना के जांबाज जवान छतों पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Chiterkoot