मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों से अच्छी तरह वाकिफ है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले राज्य में नकल माफिया पूरी तरह हावी थे और लगातार भ्रष्टाचार के नए मामले सामने आते रहते थे।
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जागरूक जनता ने एक बड़ा राजनीतिक मिथक तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार 'डबल इंजन' की सरकार पर अपना भरोसा जताया। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी सरकार युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, किसानों, अनुसूचित वर्गों सहित समाज के हर तबके के कल्याण और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo