हरिद्वार जिले के शांतरशाह इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक मिस्त्री की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और आस-पास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसएसपी हरिद्वार के अनुसार, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Sep 15, 2026