जनआंदोलन की राह पर सकंड गांव की सड़क का मामला, यूकेडी युवा नेताओं ने संभाला मोर्चा
कर्णप्रयाग के सकंड गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। हाथों में कुदाल, सबल और दूसरे औजार लेकर ग्रामीण सड़क को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
पहाड़ समाचार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद ग्रामीणों की मुहिम को लगातार समर्थन मिल रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता आशीष नेगी, कुलदीप रावत समेत यूकेडी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी ग्रामीणों के साथ सड़क सुधारने के अभियान में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की यह पहल अब धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है।
#Karnaprayag #SakandGaon #Uttarakhand #RoadCrisis #JanAndolan #UKD #PahadSamachar #UttarakhandNews #PahadKiAwaaz