करछना: नहर कोठी के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज दफ्तर कार गड्ढे में पलटी, चालक सुरक्षित
करछना थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास कोहडा़र वाया करछना मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चालक बाल बाल बच गया। घटना के बाद स्थानी लोगों के साथ राहगीरों की भीड़ जुट गई।