मड़ियाहू: मड़ियाहूं में बिजली विभाग की लापरवाही से गिरा हाईटेंशन तार और विद्युत पोल
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। रामपुरनिस्फी से ददरा महमदपुर तक बिछी 11 हजार वोल्ट की लाइन का एक खंभा तेज बारिश में गिर गया, जबकि दूसरा टूट गया। यह खंभा पिछले चार महीने से झुका हुआ था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगो ने पहले ही विभाग को अवगत कराया था. लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।