मड़ियाहू: मड़ियाहूं तहसील परिसर में समाधान दिवस का आयोजन, 58 शिकायतों में से 5 का हुआ निस्तारण
मड़ियाहूं तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की कुल 58 शिकायतें दर्ज की गईं। शनिवार की दोपहर लगभग 3:00 तक कुल 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष 53 शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपा गया. एसडीएम ने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए.