मड़ियाहू: मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक दिन की अधीक्षक बनी इंटर की छात्रा शिवांशी सिंह
डीबीएस इंटर कॉलेज कादीपुर मे पढ़ने वालीं इंटर की छात्रा शिवांशी सिंह को मिशन शक्ति अभियान के तहत मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक दिन के लिए अधीक्षक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें प्रशासनिक पदों के लिए प्रेरित करना है। शिवांशी ने स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक ली और दिशा-निर्देश जारी किए।