मड़ियाहू: मडियाहू में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 12 के खिलाफ हत्या की साजिश सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के उचनी कला निवासी अधिवक्ता सुशील यादव की याचिका पर अदालत के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन SHO विनोद मिश्रा, कांस्टेबल पवन कुमार पांडेय समेत 12 नामजद और अज्ञात पर हत्या की साजिश व फर्जी मुकदमा दर्ज करने के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षियों की मिलीभगत से अधिवक्ता व उनके परिवार को फर्जी हत्या केस में फंसाया गया।