मड़ियाहू: बरसठी में बाबा जयगुरुदेव जी के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज का भव्य स्वागत हुआ
मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के बरसठी मे स्थित पं. रमेशचन्द्र पी.जी कालेज के सामने बाबा जयगुरुदेव जी के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज अपने 122 दिवसीय शाकाहार-सदाचार आध्यात्मिक यात्रा के दौरान पंकज जी महाराज पहुंचे। भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों भक्तों ने फूल-मालाओं और कलशों से उनका स्वागत किया। पंकज जी ने नामधन, सत्संग और शाकाहार के महत्व पर जोर दिया।