मड़ियाहू: सरसरा रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त धीरज गिरी पुत्र राजेश्वर गिरी निवासी बैजपुर जनपद प्रयागराज एव प्रीतम गिरी पुत्र लवकुश गिरी निवासी हसिया थाना बरसठी को गिरफ्तार किया.