बारिश के मौसम में में घर में घुसा 8 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
सतना के नागौद थाना क्षेत्र के नंदहा गांव में बुधवार देर रात एक बुनकर परिवार के घर में करीब 8 फीट लंबा अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। विशालकाय सांप को देखकर परिवार ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बारिश के मौसम में रिहायशी इलाकों में सांपों के निकलने के बढ़ते मामलों के बीच यह घटना लोगों के लिए सतर्क रहने का संकेत भी है। अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
#सतना #नागौद #अजगर #SnakeRescue #बारिश_का_मौसम Dial112 वन_विभाग सतर्क_रहें