पाली तहसील सभागार में एसडीएम पाली निशांत तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह करीबन 10:00 बजे से दोपहर करीबन 2:00 तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल मिलाकर 8 शिकायती पत्र आए। परंतु एक भी शिकायती पत्र निस्तारित ना होने के चलते शिकायतकर्ता मायूस होकर घर की ओर लौटते हुए नजर आए।