*सेवा संकल्प अभियान में आशीर्वाद का दिया और उच्च शिक्षा में सकारात्मक बदलाव पर छात्राओं ने की सहभागिता*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 19 सितंबर 2026
महिला महाविद्यालय, बस्ती में शासन, जिला प्रशासन और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक के निर्देश के अनुपालन में प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम संपन्न हुआ। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण "सेवा मेरा योगदान - सेवा की कहानी" के तहत भारत सरकार द्वारा महाविद्यालय स्तर पर शिक्षा में किए गए सकारात्मक बदलाव विषय पर छात्राओं द्वारा रील बनाकर उच्च शिक्षा के संबंध में अपने विचारों की अभिव्यक्ति की गई।
कार्यक्रम का संयोजन एवं निर्देशन डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. नूतन यादव एवं श्री सूर्या उपाध्याय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्राचार्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं में सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा में हुए नवाचारों ने छात्राओं को नए अवसर प्रदान किए हैं, जिसे रील के माध्यम से छात्राओं ने बखूबी दर्शाया।
इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुवर पाण्डेय, डॉ. नूतन यादव, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. संतोष यदुवंशी, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ. प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पांडे, अरुण मणि त्रिपाठी, सूर्या उपाध्याय सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 19, 2026