*मंडल स्तरीय कला उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, तीन जनपदों के प्रतिभागियों ने बिखेरी प्रतिभा*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 19 सितंबर 2026
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में आज मंडल स्तरीय कला उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में बस्ती मंडल के तीन जनपदों - बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर के छात्र-छात्राओं ने 12 विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में संगीत गायन एकल शास्त्रीय में सिद्धार्थनगर के दिव्यांशु पांडे, लोकगीत समूह गायन में प्रतिमा राव, राधिका, अंकित व श्रेया मोदनवाल सिद्धार्थनगर, संगीत वादन एकल ताल वाद्य में प्रभात नारायण सिद्धार्थनगर, नृत्य एकल शास्त्रीय में रवि कुमार सिद्धार्थनगर, नृत्य समूह लोक में सलोनी, निधि, शिवांगी, अंजलि सिद्धार्थनगर, नाटक समूह में आभा शर्मा, पूर्वा मिश्रा, रीत तुलस्यान, अनवी शर्मा बस्ती, दृश्य कला एकल द्वि-आयामी में जय मौर्य बस्ती, दृश्य कला एकल त्रि-आयामी में संतकबीर नगर की प्रतिभागी, तथा पारंपरिक कहानी वाचन में दिव्यांशु गोस्वामी और ओम पांडे बस्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती नजमा नजीर अब्बासी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में महिला पी.जी. कॉलेज बस्ती की असिस्टेंट प्रोफेसर मोनी पांडे, नारियाव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भक्ति नारायण श्रीवास्तव तथा गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुण्डेरवा के कला शिक्षक अरविंद कुमार पांडे शामिल रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
कला उत्सव में कविता वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास्तव, अमृता सिंह, प्रिया पांडे, गीता उपाध्याय, सिद्धार्थनगर की नोडल ज्योत्सना सिंह, संत कबीर नगर की नोडल श्रीमती बीनू, सिद्धार्थनगर के संगीत शिक्षक दिग्विजय नाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या नजमा नजीर अब्बासी ने सभी विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कला उत्सव को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया और सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 19, 2026