टेहरोली: गुरसराय में खाद्य विभाग ने पूजा स्वीट्स पर छापा, खोआ और मोतीचूर के लड्डू का लिया नमूना
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को गुरसराय नगर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने पूजा स्वीट्स पर पहुंचकर जांच की और दुकान से खोआ एवं मोतीचूर के लड्डू का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया पूरी की। खाद्य विभाग की टीम की अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा