गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में क्रोकरी कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में क्रोकरी कंपनी में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।