बड़वारा: देवरी ग्राम में घर में काम करने के दौरान महिला को जहरीले सर्प ने काटा, बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी
Badwara, Katni | Sep 11, 2026 बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी में एक 25 वर्षीय महिला को घर के भीतर जहरीले सर्प ने डस लिया। महिला को तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।