खानपुर: खानपुर कस्बे के ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रा के तहत आज से 9 दिन तक कन्या भोज का होगा आयोजन
खानपुर कस्बे के ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रा के तहत 8 से लेकर 9 दिन तक कन्या भोज का आयोजन होगा। मंदिर समिति के सदस्यों ने आज रविवार को सुबह 10:00 के लगभग बताया की नवरात्रा पर्व के तहत आज रविवार 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा जिसकी सभी तैयारी समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई है ।