देवबंद: घर की अलमारी से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 36 हजार रुपए नकद, चांदी की पाजेब और बिजली का सामान बरामद
देवबंद में पुलिस ने घर की अलमारी से नकदी, चांदी के जेवर और बिजली का सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 हजार रुपए नकद, सफेद धातु की एक पाजेब, स्टेबलाइजर, प्लास और पेचकस बरामद किया है।